मुस्तफाबाद मे ग्रामीणो को समझाते एसडीएम आशा राम वर्मा
- फोटो : BASTI
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व गांव मुस्तफाबाद में कई वर्षों से कब्रिस्तान की भूमि और अंबेडकर पार्क में रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को एसडीएम आशाराम वर्मा ने दोनो पक्षों को समझा-बुझाकर पटाक्षेप करा दिया। एसडीएम ने बताया कि गांव के कब्रिस्तान व आंबेडकर पार्क को लेकर रास्ते का काफी पुराना विवाद चला आ रहा था। इस मामले में भूमि का चिह्नांकन कराते हुए कब्रिस्तान और आंबेडकर पार्क की सीमा तय कराते हुये रास्ते के विवाद का पटाक्षेप करा दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष कलवारी, ग्राम प्रधान वीरेन्द्र कुमार, राम निरंजन, राजदेव, महेश फरियाद अली, करम हुसैन, मो.असिफ व ग्रामीण मौजूद रहे।