फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विहिम की बैठक में प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा

Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में मौजूद पदा​धिकारी और कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी बैठक रंजीत चौराहे के निकट हुई। इसमें 14 से 16 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन गोरखपुर के गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होना प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने का प्रयास चल रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामना संदेश भी भेजा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिंदू अस्मिता की रक्षा और सनातन परंपरा को मजबूती देने के लिए सर्वाधिक कार्य किया है। उन्होंने प्रांतीय अधिवेशन की सफलता के लिए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को दायित्व भी सौंपा है। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, अभय प्रताप सिंह, सौरभ त्रिपाठी, अमित तिवारी, मनीष पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें