फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की

Tue, 30 Aug 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
नगर बाजार मे स्नातक सम्मेलन को संबोधित करते एमएलसी देवेद्र प्रताप सिंह।
विज्ञापन
गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को गौर ब्लाक मुख्यालय और नगर बाजार में स्नातक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां क्षेत्र के शिक्षक स्नातक मतदाताओं एवं विकास के मुद्दे पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ने विकास कर देश को एक नया आयाम देने का कार्य किया है। उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में भाजपा प्रदेश में अपने बलबूते पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि एमएलसी पद पर रहते हुए हमेशा नौजवानो, शिक्षकों एवं क्षेत्र की समस्याओं को सदन में उठाने का कार्य किया हूं। राष्ट्र के विकास में शिक्षकों, नौजवान की अहम भूमिका होती है। भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख अरविन्द सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के बल पर स्नातक निर्वाचन चुनाव में भाजपा प्रदेश में सभी सीटों पर विजय पताका फहराएगी। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व जिलाअध्यक्ष सुशील सिंह, अनुरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा नेता जटाशंकर शुक्ल, ठकुराई गुट के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिग्विजय सिंह राना आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जगदीश शुक्ला ने किया। 

इसी प्रकार नगर बाजार में भी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बैठक की। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, रवि सोनकर, विनोद शुक्ल, अजय सिंह, डा. सत्यप्रकाश उपाध्याय,  गोवर्धन सोनकर, वरूण पाण्डेय, चन्द्रेश सिंह, डॉ लक्ष्मी नरायन गुप्ता, बिन्दू यादव, राजेन्द्र सिंह, पारस, हेमन्त सिंह, नीतेश सिंह, नितिन सिंह, अनूप श्रीवास्तव, शिव प्रसाद जयसवाल, शशीकांत पाण्डेय, दीन दयाल मिश्र, संतोष शुक्ल, दिनेश सिंह, विशाल सिंह, कुंवर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें