फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांगों को शादी पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Wed, 26 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। दिव्यांग दंपतियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार की ओर से दिव्यांग दंपतियों के शादी करने पर सरकार की ओर से 35 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक मुख्यालय पर एडीओ समाज कल्याण से संपर्क कर फॉर्म भरकर ब्लॉक पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

एडीओ समाज कल्याण संदीप कुमार सिंह ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए दिव्यांग दंपतियों के जॉइंट बैंक खाता होना चाहिए। साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र, दंपति जिस ग्राम सभा के निवासी होंगे। वहां के प्रधान को प्रमाणित करना होगा। यदि केवल लड़का दिव्यांग है तो उसे मात्र 15 हजार मिलेंगे और सिर्फ लड़की दिव्यांग है, तो उसे बीस हजार मिलेंगे। यदि दोनों दिव्यांग है तो उन्हें 35 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में देने का प्रावधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें