फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चक्कर आने ट्रैक्टर से गिरा दिव्यांग चालक, मौत

Thu, 28 Dec 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के भोयर में ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जाते समय दिव्यांग चालक को अचानक चक्कर आ गया। वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे ट्रैक्टर मालिक ने उसे सीएचसी बहादुरपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत की बात बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही निवासी दिव्यांग 46 वर्षीय हरिश्याम गोस्वामी उर्फ बिल्ला बीस साल से नगर थाना क्षेत्र के भोयर निवासी चंद्रशेखर उपाध्याय के यहां रहकर ट्रैक्टर चलाता था। बुधवार दोपहर में वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसे चक्कर आ गया और ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के टायर की चपेट में आने से उसके सिर, कान पर गंभीर चोट लग गई थी।
हादसा देख आसपास के लोग दौड़े और चंद्रशेखर उपाध्याय को सूचना दी। ट्रैक्टर मालिक व उनके परिजन मौके पर पहुंचे और बिल्ला को सीएचसी बहादुरपुर ले गए। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें