फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कप्तानगंज के पंडूल रोड पर बह रहा गंदा पानी

विज्ञापन
कप्तानगंज के पन्डूल रोड पर बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे के पंडूल रोड पर नाली का पानी बह रह है। इससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कप्तानगंज से पंडूल रोड पर लाइसेंसी शराब की दुकान के सामने नाली का पानी सड़क पर बहता है। इससे फिसलन हो गई है। कई लोग फिसलकर चोटिल चुके हैं। कस्बे के केशवराम, वीरेंद्र ओझा, मनोज सिंह ने बताया कि सड़क पर बह रहे पानी को रोकने के लिए कई बार शिकायत की गई। मगर समस्या का समाधान नही हुआ। ईओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जल्द ही नाली को दुरुस्त करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें