एसपी के निर्देश पर दुष्कर्म के प्रयास का केस दर्ज
मामले की जांच में जुटी पैैकोलिया पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ एक शख्स ने जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर एसपी हेमराज मीणा ने मुकदमा दर्ज कराकर जांच शुरू कर दी है।
शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि 13 मई की रात करीब 8:30 बजे जब वह नित्यक्रिया के लिए खेत में गई थी। तभी मौका पाकर थानाक्षेत्र के टिकुईया गांव निवासी एक शख्स ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई। सुबह थाने पर भी बुलाया गया। बार-बार थाने पर दौड़ाया गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पैकोलिया पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया। इसके अनुपालन में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।