फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छठ पर नौरहनी घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की राह में जर्जर सड़क बनेगी मुसीबत

विज्ञापन
सरयू नदी के पिच मार्ग नौरहनी घाट सड़क पर बने गड्ढे
विज्ञापन
कुदरहा। छठ पर्व पर सरयू नदी के नौरहनी घाट पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के लिए जर्जर सड़क परेशानी का सबब बन सकती है। हरखौलिया उर्फ मटियरिया गांव से घाट तक जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की बदहाली से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने पर्व से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नौरहनी घाट धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यहां स्नान, पूजा-अर्चना के अलावा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। नहान के अवसर पर लगने वाले मेले में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। छठ पर्व पर भी घाट पर भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में जर्जर मार्ग पर वाहनों और पैदल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दुर्घटना का खतरा बना रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई तो पर्व के दौरान आवागमन में और परेशानी होगी।

हरखौलिया उर्फ मटियरिया निवासी रामवेलास ने बताया कि नौरहनी घाट गांव के पास ही है। यहां लगातार धार्मिक आयोजन होते हैं। छठ पर्व पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे, लेकिन खराब सड़क के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र ने बताया कि छठ पर्व पर दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से राहगीरों को संभलकर चलना पड़ता है। पर्व से पहले मार्ग की मरम्मत कराना जरूरी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें