बस्ती। परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने तीनों जनपदों के एसपी के साथ मासिक अपराध समीक्षा की। शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं पर विशेष ध्यान देकर प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया। निरोधात्मक कार्रवाई, गैंगस्टर के तहत संपत्ति जब्ती करण, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पब्लिक ग्रीवांश रिव्यू पोर्टल, रेंज कार्यालय, सीएम जनता दर्शन, मुख्यालय से प्राप्त इन बाउंड-आउट बाउंड, लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराने को कहा। सीएम डैश बोर्ड, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस की रैंकिंग में और सुधार लाने की हिदायत दी। मृतक आश्रित पत्रावलियों के निस्तारण व चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित पत्रावलियों में सीएमओ से वार्ता कर निस्तारण,आवंटित बजट से व्यय हेतु आरटीसी को प्रथम वरीयता देने को निर्देशित किया गया। गोष्ठी में एसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन, एसपी बस्ती अभिनंदन तथा एसपी संतकबीरनगर संदीप मीना, परिक्षेत्रीय कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी आदि मौजूद रहे। संवाद