छावनी। फोरलेन के किनारे खड़े ट्रक से डीजल चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
जानकारी के अनुसार, सिरौली बाबू निवासी भूपेश प्रताप सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। रविवार की रात दुकान के सामने ट्रक खड़ा कर चालक घर चला गया था। देर रात में कुछ लोगों को ट्रक के पास खड़ा देखकर संदेह में गाड़ी के पास गए। ट्रक का डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। डीजल टैंक से लगभग 160 से 165 लीटर डीजल चोरी हो गया है। भूपेश प्रताप सिंह की तहरीर पर छावनी पुलिस ने अज्ञात चोर पर केस दर्ज किया है। संवाद