फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीआई व एसीडी का हुआ स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन ने ड्रग विभाग के मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। शासन की ओर से बड़े पैमाने पर डीआई व असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग (एसीडी) का स्थानांतरण किया गया है। सचिव डॉ. रोशन जैकब की ओर से जारी पत्र के अनुसार बस्ती मंडल में तैनात सहायक आयुक्त नरेश मोहन दीपक को इसी पद पर सहारनपुर भेजा गया है। सहारनपुर मंडल में इसी पद पर तैनात दीप लाल को बस्ती मंडल का सहायक आयुक्त औषधि बनाया गया है। पिछले दिनों कोडिन युक्त सीरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले सामने आने पर शासन की ओर से इनकी ड्यूटी विभिन्न जांच में लगाई गई थी। इसी प्रकार बस्ती जिले में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का स्थानांतरण रायबरेली जिले के लिए हो गया है। उनके स्थान पर रामपुर में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर मुकेश कुमार को बस्ती का ड्रग इंस्पेक्टर बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें