फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 67 डग्गेमार वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अखिल भारतीय पर्यटन परमिट से आच्छादित बसों की ओर से ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से सीटवार बुकिंग कराकर स्टेज कैरिज के रूप में संचालन के विरुद्ध मंगलवार को संयुक्त टीम ने गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर अभियान चलाया। इस विशेष चेकिंग अभियान में कुल, 67 वाहनों की जांच कर चालान की कार्रवाई की गई। बताया कि थाना हर्रैया में चार वाहन, रोडवेज परिसर में एक वाहन व एक वाहन मैक्सीकैब को निरुद्ध किया गया। साथ ही निरुद्ध वाहन के यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज की बसों से यात्रियों को अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया। एआरटीओ प्रशासन सुरेश कुमार, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, एआरएम कल्पना श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें