वाल्टरगंज। शुगर मिल गेट पर लगातार बीसवें दिन भी धरना जारी रहा। धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि किसानों श्रमिकों व्यापारियों के हित के लिए मिल चलाने के लिए धरना लगातार देते रहेंगे। धरने में प्रदीप मौर्या,राजेश ने कहा कि मिल मालिकों की मनमानी अब नहीं चलने देंगे। बिना मिल को पुनः चलाए जाने के सिवाय कोई रास्ता नहीं है। धरने में राकेश, रमेश, कृष्ण चंद, महेश प्रताप आदि मौजूद रहे। संवाद