फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंगनबाड़ी केंद्रों को मिलेंगी वजन और लंबाई मापने की मशीन

Mon, 08 Sep 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लंबाई मापने और तौल मशीन या तो खराब पड़ी है या है ही नहीं। इससे बच्चों की लंबाई व वजन की जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 2655 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वच्छता और स्वास्थ्य समिति की तरफ से मशीन क्रय का प्रस्ताव भेजा है। पंचायतीराज विभाग करीब 40 लाख रुपये खर्च कर मशीनों की खरीद करेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत स्तर पर गठित स्वच्छता और स्वास्थ्य समिति में प्रधान अध्यक्ष और आशा सचिव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सदस्य होती हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य के लिए पंचायतराज विभाग के ज्वाइंट खाते में पैसा जाता है। इस बजट का उपयोग चार प्रकार की मशीनों की खरीद में की जाएगी। डीपीओ कार्यालय ने पंचायतीराज विभाग को सूची सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें