वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों का धरना 50वें दिन भी जारी रहा। नित्य राम चौधरी ने कहा कि मिल का संचालन किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों के हित में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिल के बंद रहने से क्षेत्र की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। श्रमिक महेश पांडेय ने कहा कि मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन को अब मिल चालू करनी ही पड़ेगी। जब तक संचालन शुरू नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में वीरेंद्र चौधरी, अंगद वर्मा, जनार्दन सिंह, राम प्रकाश, प्रदीप, राम दयाल, आदि शामिल रहे। संवाद