फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले भर में चला मिशन शक्ति अभियान, किया गया जागरूक

विज्ञापन
मिशन श​क्ति के तहत शहर में जागरुकता फैलाती कोतवाली पुलिस- पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और स्वावलंबन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने रोडवेज, गांधीनगर, मालवीय रोड और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भ्रमण किया। महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराकर जागरूक किया गया। इसके अलावा काशीराम आवास में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला अपराध संबंधित कानून की जानकारी दी, पंपलेट वितरित किए और विषम परिस्थितियों में हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग की सलाह दी। पुरानी बस्ती थाना की टीम ने करुआ बाबा में चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। कप्तानगंज संवाद के अनुसार थाने की टीम ने अभियान के तहत कप्तानगंज चौराहा पर चेकिंग करते हुए चौपाल लगाकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तीकरण, नारी सम्मान और सुरक्षा से जुड़े कानून की जानकारी दी। परशुरामपुर संवाद के मुताबिक थाने की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बालिकाओं और अध्यापिकाओं से मिलकर पंपलेट वितरित किए और उन्हें अपराध के प्रति आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें