वाल्टरगंज। गोविंदनगर शुगर मिल गेट पर कर्मचारियों और किसानों का धरना सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी मिल को हर हाल में चालू कराने की मांग पर अड़े रहे।
मिल कर्मचारी महेश पांडेय ने कहा कि किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों की मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मिल प्रबंधन को मिल हर हाल में चालू करनी पड़ेगी। नितराम चौधरी, अंगद वर्मा, राकेश चौधरी और वीरेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों और श्रमिकों को मजबूर होकर हक की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राम जतन, घमालु, राम दयाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद