कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कटरी गांव के फार्मासिस्ट मणि धर मिश्रा (35) की शुक्रवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह भाजपा नेता अंकुर मिश्रा के चचेरे भाई थे। मणि धर मिश्रा गोंडा जिले के काजी देवर सीएचसी में तैनात थे। इन दिनों दीपावली की छुट्टी में परिवार के साथ पैतृक गांव आए थे। शुक्रवार सुबह वे घर के सामने बैठे थे। अचानक वह बेसुध हो गए। परिवार के लोग बस्ती ले गए। डॉक्टरों ने मणि धर मिश्रा (पिंकू) को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने सरजू नदी के भिउराघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पीछे बेटा-बेटी और पत्नी को छोड़ गए हैं। संवाद