वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल गेट पर किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों का 70वें दिन भी धरना जारी रहा। शनिवार को धरने को संबोधित करते हुए नित्यराम चौधरी ने कहा कि जब तक मिल दोबारा चालू नहीं होती, वे धरना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों, श्रमिकों और व्यापारियों के हितों की लड़ाई में हम पीछे नहीं हटेंगे। एक ना एक दिन मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन उनके मांगों को अवश्य मानेंगे। इस आशय का धरना स्थल पर दृढ़ संकल्प के साथ प्रदर्शन जारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद