फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाल्टरगंज मिल चलवाने के लिए जारी रहा धरना

Sat, 13 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल को फिर से चालू कराने की मांग को लेकर श्रमिकों और किसानों का धरना प्रदर्शन 25 वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे अब किसी के बहकावे में आकर अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। श्रमिकों और किसानों का कहना है कि मिल प्रबंधन की तरफ से जब तक उन्हें कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलता, वे डटे रहेंगे। प्रशासन से इस मामले में जल्द हस्तक्षेप कर समाधान निकालने की अपील की है। धरने में मुख्य रूप से प्रवीण,जनार्दन,अजय,केस राम,राम जतन,सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें