राज्य कर्मचारियों ने सीएमओ दफ्तर के सामने दिया धरना
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से सोमवार को सीएमओ कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया गया। आंदोलित कर्मी नीति के खिलाफ किए स्थानांतरण का विरोध जता रहे थे।
स्थानांतरण व पटल परिवर्तन को लेकर दिए गए धरने में परिषद के मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह ने कहा कि विभागों में स्थानांतरण नीति के खिलाफ जाकर नियम विरुद्ध स्थानांतरण किया गया है। अरुण धर द्विवेदी ने कहा कि विभाग ने स्थानांतरण नीति के खिलाफ जाकर मान्यता प्राप्त संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। यह सरासर गलत है। इस मौके पर इंद्रजीत तिवारी, हेरंब त्रिपाठी, कन्हैया सिंह, शैलेंद्र राय, मोहम्मद अनीस, अशोक सिंह, महेंद्र चौहान व गौरीशंकर आदि मौजूद थे।