सड़क हादसे में एक मासूम सहित दो घायल
महराजगंज ( बस्ती )। कस्बे में सोमवार शाम महाराजगंज फ्लाई ओवर के पास पांच वर्षीय बच्चे को मोटरसाइकिल सवार ने चपेट में ले लिया। घायल को पुलिस ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की पहचान अभिनव पुत्र वीरेंद्र निवासी खरकादेवरी थाना हर्रैया के रूप में हुई। अभिनव अपनी मां के साथ सड़क पर कांवरियों को देखने आया था। दूसरा हादसा कप्तानगंज गड़हा गौतम के पास हुआ, जिसमें एक कांवड़िया ऑटो की टक्कर से जख्मी हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। उसकी पहचान विशाल पुत्र कुंज बिहारी निवासी भैसा राजा थाना पैकोलिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया।
-