फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चार दोस्तों के साथ मिलकर भतीजे ने ही की थी धर्मेंद्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। धर्मेंद्र हत्याकांड से तीन बाद पुलिस ने मंगलवार को पर्दा उठा दिया। धर्मेंद्र का असली कातिल कोई और नहीं उसका कथित भतीजा मोहन कुमार ही निकला। भतीजे ने अपने चार अन्य दोस्तों के साथ मिलकर धर्मेंद्र के सिर पर बेसबॉल के बल्ले से ताबड़तोड़ प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्यारोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। उनके नाम का खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। मोहन सल्टौआ में चाय की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी श्यामकांत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि धर्मेंद्र और उसके कथित भाई राजेंद्र के बीच संपत्ति को लेकर पहले से मनमुटाव चल रहा था। पिता राम अचल ने धर्मेंद्र के नाम एक बीघा जमीन का रजिस्टर्ड वसीयत भी कर दिया था। धर्मेंद्र और राजेंद्र के बीच न्यायालय में इसे लेकर मुकदमा भी चला। इसमें धर्मेंद्र की डिग्री हुई। राजेंद्र के दो बेटे मोहन कुमार और मुकेश कुमार है।
मोहन सल्टौआ में चाय की दुकान चलाता है। घर में संपत्ति का विवाद मोहन को बार-बार खटक रहा था। इसीलिए उसने अपने कथित चाचा धर्मेंद्र को जान से मारने का कुचक्र रचा। चाय की दुकान पर ही उसकी कुछ लड़कों से गहरी दोस्ती हो गई थी। उसने अपने दोस्तों से चाचा की हत्या में मदद मांगी। सभी राजी हुए तो 19 दिसंबर की रात में अपने अन्य चार दोस्तों को गांव बुला लिया। मोहन दोस्तों के साथ बेसबॉल का बल्ला लेकर रास्ते में घात लगाए हुए था।
विज्ञापन

कथित चाचा धर्मेंद्र घर से खाना खाकर कुछ दूर पर स्थित आटा चक्की पर सोने के लिए पैदल निकले तो रास्ते में मोहन अपने दोस्तों के साथ उन्हें घेर लिया। इसके बाद बेसबॉल से ताबड़तोड़ उनके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे धर्मेंद्र घायलावस्था में मूर्छित होकर गिर पड़े।
धर्मेंद्र हमले से पहले अपनी मोबाइल से गांव के ही एक व्यक्ति से बात कर रहे थे। उन्हें जब यह आभास हुआ मोहन अपने दोस्तों के साथ उन्हें मारने पहुंचा है तो संबंधित दोस्त को धर्मेंद्र ने अपने ऊपर हमले की जानकारी भी दी।
जब तक गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक मोहन वारदात को अंजाम देकर दोस्तों के साथ भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से परिजनों को धर्मेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में शामिल कथित भतीजे मोहन के अलावा उसके दोस्त जितेंद्र कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी कल्याणपुर थाना वाल्टरगंज, आशीष मौर्य पुत्र राधेश्याम निवासी कल्याणपुर थाना वाल्टरगंज तथा दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
इनके पास से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, बेसबॉल के दो डंडे और मृतक का मोबाइल भी बरामद की गई है।
गिरफ्तार तीनों हत्यारोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। जबकि दो बाल अपचारियों को नियमानुसार पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें