मुंडेरवा। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ओमप्रकाश क्रांतिकारी और इंजीनियर महेंद्र कुमार गौतम की अध्यक्षता में सिंधोरवा ग्राम से धम्म चेतना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा परासी, रामपुर, उमरी अहरा,मुंडेरवा, जगदीशपुर, बढौनी, बोदवल बाजार होते हुए सिसवा ग्राम तक निकली। यात्रा में प्रभु बुद्ध के संदेशों, मानव-मानव एक समान के नारों से आकाश गूंज उठा। इस अवसर पर प्रवीण राव, कुंदन राव, राजाराम बौद्ध, शंशाक कुमार रावण, कपिल देव, महेश राव, कैलाश चंद, पुष्पा देवी, सुनीता देवी बौद्ध, चंद्रमा आदि मौजूद रहे।