फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों को खिलाई गई कीड़े मारने की दवा

Fri, 02 Feb 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच फरवरी को छूटे हुए बच्चों को खिलाई जाएगी दवा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में 299 विद्यार्थियों को कीड़ा मारने की दवा खिलाया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को मापअप दिवस पर छूटे हुए बच्चों को 1 वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजॉल दवा खिलाई जाएगी। कहा कि यह दवा सभी विद्यालयों व आंगबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को निशुल्क खिलाई जाएगी। मौके पर डाॅ. जमील अहमद, संतोष सिंह, बीपीएम हिंमाशी, कमल गौतम, रंजना, मोहम्मद इकबाल, कमलेश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को बच्चों को कीड़ा मारने की दवा खिलाई जाएगी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा में घनश्याम पांडेय, कुलदीप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, आभा सिंह, मंजूषा पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें