फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाले दो आरोपी मुगलसराय से गिरफ्तार

Fri, 02 Feb 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी से बड़े लोगों से दोस्ती कर रुपए ऐंठने की फिराक में थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम बस्ती की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के मामले में साइबर पुलिस ने चंदौली जिले के मुगलसराय से दो जालसाजों कोे दबोचा है। उनसे पूछताछ में पता चला कि वे पहले भी कई अफसरों के नाम से ऐसा कर चुके हैं। उनका मकसद इन अधिकारियों के नाम से बड़े और प्रतिष्ठित लोगों से दोस्ती कर उनसे रुपए ऐंठना था। दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड व अन्य अभिलेख बरामद किए गए हैं।
पिछले कुछ महीने में कई अधिकारियों की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला प्रकाश में आ चुका है। पिछले सप्ताह डीएम बस्ती की फोटो लगी एक फेसबुक आईडी से कई लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई थी। डीएम की फोटो लगी आईडी से जिसके पास भी रिक्वेस्ट गई वह हैरान रह गया। बात डीएम तक पहुंची तो साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक विकास यादव, एसआई अवधेश कुमार यादव आदि की टीम बनाकर मामले के खुलासे के लिए लगाया गया। टीम ने जांच के बाद फेसबुक आईडी बनाने वालों की पहचान की और चंदौली जनपद के मुगलसराय से जितेंद्र गिरी उर्फ पंकज गिरि व पिंटू पासवान को बुधवार को दबोच लिया। दोनों चंदौली जिले के अलीनगर थाने के परशुरामपुर सिकटिहा निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में जितेंद्र गिरि ने बताया कि वह पिंटू पासवान से अलग-अलग नामों से लोगों की फेसबुक आईडी बनवाता है। उस प्रोफाइल पर अधिकारियों, संभ्रांत लोगों की फोटो लगा देता है। ऐसा करने के पीछे बड़े व अमीर लोगों से फेसबुक फ्रेंडशिप करना उनका उद्देश्य होता है। ताकि बाद में उनसे रुपये आदि मांग सके। अपनी पहचान छिपाने के लिए दूसरे के नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बनवाकर रखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें