भानपुर के समय माता मंदिर में पूजन करते श्रद्धालु।
बस्ती। जिले में बृहस्पतिवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना के लिए मंदिरों में भीड़ उमड़ी। शहर के हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर कटरा, बैडवा मंदिर भानपुर सहित तमाम मंदिरों में दिन भर पूजन अर्चन चलता रहा।
नवरात्र में इन दिनों मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग हवन के साथ पूजा आदि करने के लिए प्रसिद्ध मंदिरों के चौखट पर माथा टेक रहे हैं। मंदिर के कपाट भोर में 4 बजे ही खुल रहे हैं। सफाई आदि के बाद श्रद्धालुुु माता के दर्शन कर रहे हैं। शहर के पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के पुजारी संजय शुक्ला ने कहा कि नवरात्र में माता दुर्गा से मांगी गई मुराद पूरी हो जाती है।