फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कूड़ा जलाते समय बॉडी स्प्रे के डिब्बे में विस्फोट, चौकी इंचार्ज व सिपाही झुलसे

Fri, 24 Mar 2023 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रुधौली के मुड़ियार में आग लगने के बाद पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार और घटना स्थल पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
दुबौलिया(बस्ती)। थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी उमरिया के परिसर में बृहस्पतिवार सुबह साफ-सफाई के बाद कूड़े का ढेर जलाया जा रहा था। तभी उसमें पड़े बॉडी स्प्रे के डिब्बे में विस्फोट हो गया। पास में खड़े चौकी इंचार्ज व एक सिपाही झुलस गए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि सुबह नौ बजे के करीब पुुलिस चौकी की साफ सफाई के बाद परिसर में ही कूड़े का ढेर जलाया जा रहा था। ढेर में बॉडी स्प्रे का डिब्बा फट गया। बगल में चौकी इंचार्ज उमरिया संजय यादव व सिपाही रविकांत गौड़ आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। एसएचओ ने बताया कि चौकी इंचार्ज व सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज चल रहा है। हालत सामान्य बताई जा रही है।
इस कारण हुआ विस्फोट

शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता डॉ. रंजन बसाक ने बताया कि बाजार में बिकने वाले बॉडी स्प्रे (डिओड्रेंट/परफ्यूम) मुख्य रूप से एथनॉल और एसिटोन से तैयार किए जाते हैं। ये दोनों 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान होने पर ज्वलनशील हो जाते हैं। जिस डिब्बे में ये भरे होते हैं, उनकी सतह गरम होने पर अंदर की गैैस का बाहर की तरफ दबाव तेज हो जाता है। जिससे विस्फोट की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन


पेड़ों की पत्तियों में पड़ा था डिब्बा
पुलिस चौकी के आसपास काफी पेड़ हैं, जिनकी पत्तियां इकट्ठा करके जलाई जा रही थीं। उन्हीं पत्तियों और कूड़ा करकट के बीच स्प्रे का फेंका हुआ डिब्बा भी था। माना जा रहा है कि उस डिब्बे में कुछ रसायन बचा रह गया था। जिसमें विस्फोट हुआ। थाने से जारी विज्ञप्ति में भी यही बताया गया है कि कूड़े-करकट में बॉडी स्प्रे का डिब्बा पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें