फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान-दान करेंगे श्रद्धालु

Fri, 15 Nov 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को अयोध्या ले जाने के लिए रोडवेज डिपो पर खड़ी बसें-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को पवित्र सरयू समेत जिले की सभी नदियों के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। नौरहनी घाट सहित अन्य जगह भव्य मेले लगेंगे।
पुण्य और मुक्ति के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा। स्नान पूजा अर्चना के बाद लोग तट पर लगे मेले में खरीददारी भी करते हैं। तट पर अखंड हरि कीर्तन और भंडारों का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू के नौरहनी घाट पर मेला लगता है, जिसमें खलीलाबाद, मुन्डेरवा, महादेवा, महसों,लालगंज सहित अन्य स्थानों के श्रद्धालु आते हैं। शुक्रवार को प्रात: तीन बजे से ही पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए लोगों का ताता लग जाएगा।लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कुआनो-मनोरमा नदी के पवित्र संगम तट के अलावा बानपुर में मेला भी लगेगा। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार टांडा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाएंगे। माता सरयू को कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद वितरित करते हैं। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, वाराह क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने कुआनो नदी व वाराह कुंड में डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान बाराह ने सूकर का अवतार लेकर कुंड को खोदा और उसी कुंड मे श्रद्धालु आकर स्नान करते हैं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, डिंगरापुर-शेखापुर घाट पर श्रद्धालुओं का मेला लगता है। क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें