फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोवर्धन पूजा की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के साड़ी कल्प गांव स्थित बुद्धबाजार में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथाव्यास राममणि शास्त्री ने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पूजा की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने और प्रकृति संरक्षण का संदेश देने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा कराई थी। भगवान ने अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। उन्होंने कहा कि मानव जीवन प्रभु की भक्ति और आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ साधन है। जब-जब धरती पर पाप और अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना और भक्तों के कल्याण के लिए विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं। कथा में अनुराग पांडेय, लौकेश, रोहित, राहुल, राममिलन अग्रहरि, श्रीराम पांडेय, शंभू अग्रहरि, रामदयाल कसौधन, हर्ष कसौधन और अंकित कसौधन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें