फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जनपद न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 21 नवंबर को जनपद न्यायालय परिसर में एनआई एक्ट से जुड़े मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेंद्र कुमार प्रथम ने बताया कि विशेष लोक अदालत में एनआई एक्ट से संबंधित प्री-लिटिगेशन के मामलों के साथ ही न्यायालयों में लंबित वादों का भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पक्षकारों से विशेष लोक अदालत में शामिल होकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें