फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

विज्ञापन
बहादुरपुर क्षेत्र के माझाखुर्द घाट पर सरयू नदी में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन

बस्ती। कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार को सरयू, घाघरा व मनवर नदी तटों पर श्रद्धालुओं डुबकी लगाई। स्नानादि करके श्रद्धालुओं ने दान पुण्य किया। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या कम रही और इस दिन लगने वाला मेला स्थगित रहा।
टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार कुआनो तट पर भगवान बाराह की अवतरण स्थली पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कोरोना संक्रमण के चलते मेला नहीं लगा। सुरक्षा के लिए टिनिच चौकी पुलिस तट पर मौजूद रही। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार सरयू नदी के माझा खुर्द घाट पर श्रद्धालुओं डुबकी लगाई। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते इस बार घाट से भीड़ नदारद रही। ब्लॉक क्षेत्र के खखोड़ा, कलवारी, अगौना, लखनपुर, गौसपुर, फेंटवा, चकदहा, तुरकौलिया, भोयर, बेनीपुर, फूलपुर, माझा खुर्द, धोबहट, सैफाबाद, गोविंदापुर आदि घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने स्थान कर पुण्य कमाया। माझा खुर्द घाट पर लगने वाले मेला का आयोजन इस बार नहीं किया गया। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए प्रभारी निरीक्षक कलवारी सौदागर राय मय टीम मौजूद रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार शेरवा घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर की सुख-समृद्धि की कामना की। सरयू की पूूजा कर गो-दान दिया। घाट पर सुरक्षा के लिए पुलिस मौजूद रही। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार मखौड़ा सहित कुसमौर घाट, नागपुर समय माता मंदिर के पास, टेढ़ाघाट, श्रवण घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने सरयू में स्नान किया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार मैंदी, नौरहनी स्थित घाटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर गो-दान दिया।
विज्ञापन

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मखौडा धाम में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। राम जानकी मंदिर के सामने स्थित मनोरमा नदी में सुबह से ही स्नान का क्रम शुरू हो गया। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रामजानकी मंदिर में पूजा की। पुरोहितों ने गोदान तथा मनोरमा आरती का कार्यक्रम संपन्न कराया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रामायण काल से मख क्षेत्र विख्यात है।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लालगंज कस्बे के पास कुआनो-मनोरमा नदी के पवित्र संगम में स्नान किया। सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर भी पवित्र जल में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। बानपुर कस्बे में लोगों का मेला लगा। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी के टांडा घाट पर डुबकी लगाई। दर्जनों गांवों के श्रद्धालु भोर से ही नदी में स्नान शुरू कर दिया। माता सरयू को कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद वितरित किया। श्रद्धालुओं ने अन्न दान कर सुख, समृद्धि एवं शांति की कामना की। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार डिंगरापुर-शेखापुर घाट पर श्रद्धालुओं ने घाघरा नदी में डुबकी लगाई। इस दौरान पूजा पाठ के बाद लोगों ने दान पुण्य किया। बाद में यहां मेले का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें