नगर बाजार (बस्ती)। नगर पंचायत नगर बाजार स्थित जामा मस्जिद में उर्स आला हजरत का आयोजन किया गया। मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। आरंभ कुरान की तिलावत से हुआ। इसके बाद नात-ए-पाक पेश कर माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया गया। इमाम कारी नूर आलम ने आला हजरत के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उर्स के मौके पर कई वक्ताओं ने भी अपने विचार पेश किए और आला हजरत की शिक्षाओं को अमल में लाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में मुल्क की सलामती, भाईचारे और अमन-चैन के लिए विशेष दुआ की गई। इस मौके पर नगर बाजार क्षेत्र के कारी नसीरुद्दीन हाफिज गुलाम सरवर सोहेल अहमद खुशहाल अहमद मोहम्मद अलीम फैज मोहम्मद अब्दुल कलाम डॉक्टर हबीबुल्लाह अंसारी खलीक अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद