फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या और प्रयागराज से लौटते रहे श्रद्धालु... दिनभर रहा जाम

Thu, 30 Jan 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
छावनी में राम जानकी मार्ग तिराहे पर डायवर्जन का जायजा लेते एसपी अ​भिनंदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मौनी अमावस्या पर्व पर श्रद्धालुओं की आवाजाही की वजह से शहर में आवागमन का दबाव दिनभर रहा। इससे कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई।
मालवीय मार्ग और रोडवेज पर रोडवेज बसों व टैक्सी वाहनों का आवागमन अधिक होने से यातायात व्यवस्था कई बार बाधित हुई। सिविल एवं यातायात पुलिस को जाम खोलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। शहर के अन्य क्षेत्र में भी लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ी।
सुबह नौ बजे के बाद अयोध्या में स्नान-दान करने के बाद श्रद्धालुओं के लौटना शुरू हो गया था। इस समय तक महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। मगर, अयोध्या से आने वाले श्रद्धालुओं की हलचल शहर से लेकर हाईवे तक रही। रोडवेज बसों और टैक्सी वाहनों में ठसाठस श्रद्धालु लौट रहे हैं।
विज्ञापन

इनसे भरे वाहन हाईवे से कटरा होकर शहर में प्रवेश करते रहे। इससे मालवीय मार्ग और रोडवेज पर आवागमन का दबाव बढ़ा रहा। रौता चौराहा, कटरा पानी की टंकी, फव्वारा तिराहा, रोडवेज पर कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। शहरवासी गांधीनगर, ब्लॉक रोड, धर्मशाला रोड, पचपेड़िया मार्ग पर चलने लगे। इससे यहां भी जाम की समस्या देखने को मिली। दोपहर बाद महाकुंभ से भी श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालु अकबरपुर के रास्ते लुबिनी-दुद्धी मार्ग से होकर बस्ती शहर में पहुंच रहे थे। वाहन चालक दीपक ने बताया कि प्रयागराज से अयोध्या होकर आने में जाम की समस्या ज्यादा झेलनी पड़ रही है।
अयोध्या में हवाई अड्डे से लेकर सरयू पुल तक करीब 6 किमी दूरी में जाम लग जा रहा है। ऐसे में अकबरपुर के रास्ते यात्रा करना आसान है। ्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें