फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्रिशाला परावन पूज्य शोभा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 06 Apr 2023 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
भगवती जागरण एवं त्रिशाला परावन पूज्य शोभा यात्रा का पूजन करती श्रद्धालु महिलाएं
विज्ञापन
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र के पौराणिक श्रीश्री महाकाली पंचायती मंदिर पांडेय बाजार मेंहदावल रोड से देर शाम त्रिशाला परावन पूज्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हाथी, घोड़ा, ऊंट व देवाधिदेव भगवान महादेव व माता पार्वती, उनके गण व मां काली की झांकी के साथ ही परंपरागत कठघोड़वा नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा।
विज्ञापन

पंचायती मंदिर से शुरू शोभा यात्रा बरदहिया चौराहा, पाण्डेय बाजार, शंकर दास पोखरा, डुमरियागंज रोड से गुजरा तो लोग अपने घरों से पुष्प वर्षा किए। शोभा यात्रा में पुरुष व महिलाएं भक्ति गीतों की धुन पर झूमते नजर आ रहे थे। अमर जायसवाल ने बताया कि यह शोभायात्रा हर तीन वर्ष पर निकाली जाती है। शोभायात्रा के आयोजक भोला जायसवाल, श्रवण बाबा, राजेश जायसवाल, रानू सिंह, नीरज गुप्ता, जुगनू जायसवाल, अमर जायसवाल, बंटी गुप्ता, राहुल मित्तल, रवि पासवान, शिवम कसौधन ने बताया कि शोभा यात्रा के चलते किसी को दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें