लालगंज। कुदरहा के ग्राम पंचायत रैनिया के राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को हुआ। इससे पहले हाथी घोड़े व शिव पार्वती की झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राम जानकी मन्दिर से रैनिया, रसूलपुर, हथियाव काला, डूडी, भक्तु पुर होते हुए कुआनों मनवर संगम नदी पर स्थित मोक्षेश्वर नाथ मन्दिर परिसर पर पहुंची। वहां पर विधिविधान से 111श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और फिर मन्दिर परिसर में कलश की स्थापना हुई। यज्ञ के आयोजक बालयोगी देवेंद्रानंद शरण दास ने बताया कि बाल साध्वी मानस बिंदु रामायणी कथा का अमृत पान दिन में 2 से शाम 6 बजे तक कराएंगी। 14 अप्रैल को हवन 15 अप्रैल को भंडारा आयोजित किया गया है।। इस मौके पर पंकज श्रीवास्तव, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, राम दौड़ गुप्ता, अजय लाल, गुलाबचन्द्र अग्रहरि, नन्हे लाल चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, विशाल चौधरी, संदीप चौधरी, राम तीरथ यादव गुलाब प्रजापति आदि मौजूद रहे।