बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति ने रविवार को वार्ड नंबर 20 इटैलिया में सफाई कर लोगों को स्वच्छत के प्रति जागरूक किया। पर्चा बांटकर इधर-उधर या सड़क पर कूड़ा-करकट न फेंकने की अपील की। संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ बस्ती, सुंदर बस्ती बस्ती शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने का यह अभियान है। इसका उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा बनाना और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि अभियान से सफाई में सहयोग मिल रहा है। पवन वर्मा ने कहा कि 27 अप्रैल से शुरू यह स्वच्छता अभियान नगर के पच्चीसों वार्डों में बारी बारी से संचालित हो रहा है। इस दौरान बंद नालियों की सफाई एवं कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इस दौरान मोहम्मद सिद्दीकी, विनय कुमार राजपूत, रोहन श्रीवास्तव, पार्थ श्रीवास्तव, गनेश श्रीवास्तव, नरेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद