फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साईं भजन संध्या में जमकर झूमे भक्त

Sat, 01 Mar 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साईं श्रद्धा सबुरी कीर्तन मंडली ने कंपनी बाग मोहल्ले में शुक्रवार को साईं नाम जाप साईं भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया। मुख्य यजमान आशीष बाधवा , रूमी बाधवा, अनमोल बाधवा और लक्ष्मी अरोरा ने साईं नाथ की प्रततूमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी भक्तों ने श्री साईं बावनी का पाठ किया।
विज्ञापन

भजन सम्राट संदीप श्रीवास्तव ने मशहूर भजन मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए... प्रस्तुत कर माहौल साईं मय कर दिया। इसके बाद साईं भजन गायक संदीप श्रीवास्तव ने अगला भजन लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा.. प्रस्तुत कर समा बांध दिया। साईं भक्त लक्ष्मी अरोरा ने थोड़ा ध्यान लगा साईं दौड़े चले आएंगे.. भजन की प्रस्तुति कर साईं चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।
साईं आरती और भंडारे के साथ कार्यक्रम को विराम दिया गया। इस दौरान चित्रांश क्लब की प्रेजिडेंट लक्ष्मी अरोरा, पुष्पलता बाधवा, अनमोल बाधवा, आशीष बाधवा, रूमी बाधवा, गौरी बाधवा, खुशी बाधवा, रेखा चित्रगुप्त, सुमन रानी श्रीवास्तव, संध्या दीक्षित, परवेज मल्होत्रा,पदमा मल्होत्रा, दीपा, कोमल दामिनी,सम्राट श्रीवास्तव, समर्थ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें