फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Tue, 05 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह के पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह ‘शानू’ को निर्विरोध बस्ती का जिला पंचायत अध्यक्ष चुन लिया गया। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम अनिल कुमार दमेले ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर   कलेक्ट्रेट न्यायालय में उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र मिलते ही उनके समर्थकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

 इसके बाद उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोग उमड़ पड़े। दरअसल एक जनवरी को हुए नामांकन के दौरान जिले से केवल सपा प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद से ही देवेंद्र प्रताप सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया था।

 मगर नियमानुसार इसकी घोषणा चार जनवरी को डीएम की ओर से की जानी थी। इसी दिन जीत का प्रमाण पत्र भी दिया जाना था। ऐसे में सोमवार को फिर मालवीय रोड स्थित कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर लोगों की भीड़ नजर आई। अपराह्न तीन बजे के करीब देवेंद्र प्रताप सिंह  ‘शानू’अपने कुछ समर्थकों के कलेक्ट्रेट न्यायालय में पहुंचे, जहां डीएम ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन


इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष के चाचा बृज किशोर सिंह डिंपल, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि खादिम हुसैन, रघुनाथ सिंह, अमित सिंह, राणा सिंह सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता मौजूद रहे। प्रमाण पत्र पाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि वह निष्ठा पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। बता दें कि देवेंद्र प्रताप बस्ती सदर विकास खंड द्वितीय क्षेत्र से रिकार्ड मतों से चुनाव जीते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें