बस्ती। जिले के अनुसूचित जाति बाहुल्य 81 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। स्थानीय स्तर पर प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया है। तृतीय चरण में भौतिक सत्यापन के बाद मंजूरी मिलेगी और बजट का आवंटन होगा। इसके बाद कार्य शुरू होगा। कुल 22 करोड़ सात लाख की कार्ययोजना बनी है।
जिले के प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में 108 गांव का चयन हुआ है। पूर्व में 27 गांव जबकि चालू सत्र में कुल 81 नए गांव चयनित किए गए थे। चयनित गांवों से पंचायत सचिव से कार्ययोजना मांगी गई थी, जिसमें अब तक 81 गांवों की कार्ययोजना प्राप्त हो चुकी है। उसे शासन में अनुमोदन के लिए भेजा गया है।