फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीए की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य बाधित

Fri, 22 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। तकनीकी सहायक (टीए) की स्थायी तैनाती न होने से 40 दिनों से गांवों में नए कार्यों का इस्टीमेट नहीं बन पाने से विकास कार्य बाधित हैं। जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को टीए अनिल सिंह सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके स्थान पर किसी की तैनाती नहीं होने से नए इस्टीमेट बन पा रहे हैं। इससे बेलसुही, खड़हुआ, पगारखास, मोहनाखोर, पड़ियापार, जयविजय, सिकरा बारगाह, भौंरा, एकमा, डड़वा कांची, खड़हुआ उर्फ छविलहा आदि गांवों में विकास कार्य बाधित हैं। प्रधान लक्ष्मी देवी, बबलू दुबे, अरविंद कुमार, श्रवण कुमार चौधरी आदि ने स्थायी तकनीकी सहायक की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन


बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि जेई अंसार हुसैन को गांवों में एमबी आदि के लिए अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। स्थायी तकनीकी सहायक के लिए जिले पर प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही तकनीकी सहायक की तैनाती हो जाएगी, नए विकास कार्यों का इस्टीमेट बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें