फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : पोर्टल पर अपलोड होगा शिक्षकों के ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा : पोर्टल पर अपलोड होगा शिक्षकों के ब्योरा
विज्ञापन

- बोर्ड की टीम करेगी केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र निरीक्षक व परीक्षकों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए नकेल कसने लगी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शिक्षकों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने को कहा है। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों, केंद्र निरीक्षकों व परीक्षकों का चयन किया गया है।
जिले के 401 विद्यालय यूपी बोर्ड से संचालित किया जाता है। जिसमें 23 राजकीय ,70 सहायता प्राप्त और 308 वित्तविहीन स्कूल हैं। 2023 में होने वाली हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों व परीक्षकों का चयन किया जाना है। सभी शिक्षकों का डाटा 10 दिसंबर तक यूपी बोर्ड के साइट पर अपलोड किया जायेगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक पोर्टल पर परीक्षण कर इसे 20 दिसंबर तक परिषद को भेजेंगे। जिसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया है।
शासन के निर्देश के अनुसार अध्यापकों की नियुक्ति और उनके अध्ययन का विषय का कोड और कक्षा के लिए निर्धारित कोड के अनुरूप होना चाहिए। सभी शिक्षकों का विवरण के साथ उनके स्नातक परास्नातक स्तर के विषयों व शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्रों को भी अपलोड किया जाएगा। जिन शिक्षकों को बोर्ड ने डिबार घोषित किया था उन्हें डिबार की श्रेणी में रखना होगा।
विज्ञापन

कोट
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए डाटा ऑनलाइन पहले किया गया था। केवल डाटा संशोधन किया जाना है। इसके लिए 10 दिसंबर की तिथि निर्धारित किया गया है। - डीएस यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें