फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये स्वतंत्रता आंदोलन का बखान

Thu, 24 Oct 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
स्वतंत्रता आंदोलन की सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए झलक दिखाते कलाकार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। बुधवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम थरौली में युवा विकास समिति की ओर से स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित अवधी भोजपुरी नाट्य उत्सव, लोक गायन व लोकनृत्य का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इस दौरान सांस्कृति कार्यक्रमों के जरिये स्वतंत्रता आंदोलन का बखान किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता नितेश शर्मा ने किया। कहा कि हमारा देश लोक कला और संस्कृति के मामले में बेहद समृद्ध है।
हमारे लोक संगीत और नृत्य हमारी सद्द्ध सांस्कृतिक परंपरा के घोतक हैं। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर उनका संरक्षण किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि गीत-संगीत स्वस्थ जीवन का हिस्सा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील पांडेय ने कहा कि लोककलाओं को स्कूलों में छात्र-छात्राओं के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरा की उत्तम नृत्य शैली से लोग भी मंत्रमुग्ध हो गए। यह एक पारंपरिक नृत्य है, जिसमें वैवाहिक प्रेम, अंतरंग आनंद जैसे अमर प्रसंग हैं। इस नृत्य में एक अनूठी शैली है। इस मौके पर अयोध्या से आए कलाकार प्रकृति, विवेक पांडेय, सुजीत, रमा प्रजापति, अनुष्का, सृष्टि दूबे, सुमन यादव, अमीश कुमार, राजकुमार, संदीप कुमार नें स्वतंत्रता में अवधी-भोजपुरी नाट्य व लोक गायन पर मंचीय प्रस्तुति दी।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें