नगर बाजार। गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में परिवहन और पुलिस विभाग नाकाम है। सिर्फ कागजों में इनके खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। कई बाद हादसे होने के बावजूद कार्रवाई न होने से लोगों में आक्रोश है।
क्षेत्र में ऐसे ओवरलोड वाहन बिना किसी डर के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण क्षेत्र में आए दिन कोई न कोई बड़ा हादसा हो जाता है। बस्ती-कलवारी मार्ग पर फर्राटा भरते ओवरलोड न ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि वाहन नागरिकों के लिए आफत बने हुए हैं। यह ओवरलोड वाहन जिस तरह से सड़कों पर दौड़ रहे हैं, उससे लगता है कि विभाग पूरी तरह सक्रिय नहीं है। नियम है कि कोई भी भार वाहक वाहन में क्षमता से अधिक सामान नहीं लादा जाए, मगर इस नियम का कोई पालन नहीं हो पा रहा है ।
ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप में तिरपाल लगाकर चाहे कैसा भी सामान हो वह कई फीट ऊपर तक भरते हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर विश्व मोहन राय ने बताया कि विभाग पूरी तरह सक्रिय है। ओवरलोड वाहनों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।