फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह घना कोहरा...गलन बढ़ने से महसूस हुई कंपकंपी

विज्ञापन
सुबह के समय छाया धना कोहरा।
विज्ञापन
बस्ती। ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगातार पांचवें दिन सोमवार को भी धूप नहीं निकली। कोहरे और धुंध के बीच सूर्य दिन भर छिपे रहे हैं। ठिठुरन भरी ठंड से लोग परेशान नजर आए। पछुआ हवाओं की मध्यम रफ्तार से और कंपकंपी महसूस की गई। अधिकतम तापमान लुढ़ककर 17 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर है। ठंड की वजह से बाजार, कचहरी, रोडवेज, दफ्तर हर जगह हलचल कम हो गई है।
विज्ञापन

सुबह घने कोहरे के बीच सुबह हुई। सुबह नौ बजे तक कोहरे का असर बरकरार रहा। बाहर निकलने पर शीतलहर का भी सामना करना पड़ा। बिगड़े मौसम को देखते हुए स्कूल का समय दस बजे से कर दिया है। फिर बच्चों को कोहरे और शीतलहर का सामना करते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। स्कूल के अंदर हीटर, ब्लोअर की सुविधा न होने से गलन के चलते कंपकंपी महसूस हो रही है।
मौसम विभाग लगातार ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी कर रहा है। रात में तापमान और लुढ़क जा रहा है। मौसम विज्ञानी अमरनाथ मिश्र बताते हैं कि रात में अधिकतम तापमान 15 से 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है। ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। घरों में हीटर, ब्लोअर के सामने ही लोग समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को उम्मीद थी कि कोहरा छंटने के बाद धूप खिलेगी। लेकिन, दिन भर धुंध छाया रहा। सड़कों पर खुले वाहनों से लोग कम दिखाई पड़े। मोटरसाइकिल से 5 से 10 किमी की यात्रा करने के बाद लोगों को कंपकंपी महसूस हो रही है।

दफ्तरों में जतन के साथ हो रहा कामकाज
सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों में पूरे जतन के साथ अधिकारी, कर्मचारी को कामकाज निपटाते देखा जा रहा है। लोग स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर से बदन को अच्छी तरह ढककर कुर्सी संभाल रहे हैं। इसके अलावा कार्यालयों में हीटर, ब्लोअर का उपयोग किया जा रहा है। बैंकों के अंदर ब्लोअर आदि चालू रखने से कर्मचारी और उपभोक्ताओं को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें