फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह घना कोहरा...दोपहर में धूप खिलने पर चहक उठे लोग

विज्ञापन
धूप निकलने के बाद बाजार में बढ़ी चहल- पहल। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
बस्ती। भीषण ठंड से रविवार को काफी राहत महसूस की गई। सुबह दस बजे तक तो घने कोहरे से धरती ढकी रही। इस बीच शीतलहर भी पड़ी। कुछ ही देर के बाद बादल और कोहरे छंट गए और सूरज निकल आए। दिन में 12 बजे तक असरदार धूप खिल उठी। तापमान भी सामान्य पर आ पहुंचा। एक पखवारे के बाद लोगों ने कड़ाके की ठंड से काफी राहत महसूस की। घरों में दुबके बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे सभी चहक उठे। कोई लॉन में आकर बैठा तो कुछ छतों पर धूप का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम का करवट बदलने से सड़कों पर चहल- पहल बढ़ गई। सुबह तक बदन को कोट, जैकेट, स्वेटर, मफलर से ढककर रखने वाले लोग हाफ जैकेट में बाइक चलाते देखे गए। शाम चार बजे तक ठंड की तासीर कम रही। लोग यह कहते हुए सुने गए कि अब इधर ठंड से राहत मिलने लगेगी। अनुमान के तौर पर यह भी कहा गया कि मकर संक्रांति तक सूर्य के उत्तरायण होने के बाद अच्छी धूप निकलने लगेगी। हालांकि मौसम विभाग का अभी ऐसा कोई दावा नहीं है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को तापमान में कुछ हद तक उछाल आया है।
अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक 22.5 डिग्री पर दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 7.5 डिग्री सामान्य पर पहुंचा है। तेज धूप के चलते बर्फीली हवाओं का असर दिन भर कम रहा। काफी दिन बाद लोग खुले आसमान के नीचे प्रकृति के साथ आनंद की अनुभूति किए। पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में हल्की बदली के साथ कोहरा छाए रहेंगे। लेकिन, तापमान सामान्य के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें