फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कांशीराम आवास में मिला डेंगू का मरीज, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 21 हुई डेंगू प्रभावित रोगियों की संख्या,जांच,छिड़काव तेज
विज्ञापन

- हर्रैया ब्लाक के केशवापुर, मुस्लिम पैकोलिया में पहले ही मिल चुके हैं रोगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में डेंगू ने तेजी से पांव पसारना शुरु कर दिया है। शुक्रवार को एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसे ओपेक हॉस्पिटल कैली में भर्ती कराया गया है। जिले में अब तक डेंगू के 21 मरीज मिल चुके हैं। मौके पर स्वास्थ्य टीम ने पहुंच कर एंटी लार्वा व मच्छररोधी रसायन का छिड़काव किया। बुखार से पीड़ित लोग की जांच की।
बृहस्पतिवार को शहर से सटे चननी सियरोवास स्थित कांशीराम आवास में रह रहे एक व्यक्ति को डेंगू की पुष्टि हुई। इसकी सूचना मिलते ही मलेरिया विभाग की टीम पहुंच गई। जिला मलेरिया अधिकारी डा. आइए अंसारी ने बताया कि आस पास के बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की गई। उसके बाद छिड़काव कराया गया। लोगों को रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने के लिए कहा। डेंगू से बचाव की जानकारी देने के साथ बुखार से पीड़ित लोगों को दवा भी दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले हर्रैया क्षेत्र के केशवपुर गांव में आठ लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम चार दिनों से लगातार भ्रमण कर रही है। 30 से ज्यादा लोगों के खून के नमूने लिए गए हैं। गांव में छिड़काव आदि का कार्य कराया जा रहा है। बुखार से पीड़ित लोगों को दवा दी। गांव वालों ने बताया कि बुखार से पीड़ित लोगों का अभी तक ब्लड सैंपल नहीं लिया गया। गांव में बुखार से पीड़ित 10 स्वस्थ हो गए हैं। बुखार और डेंगू के प्रकोप से पीड़ित लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हें।


बीमारी फैलने के बाद सक्रिय होती स्वास्थ्य विभाग की टीम

- इस बार देखा जा रहा है कि संक्रामक बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय होती है। जबकि संक्रामक रोग नियंत्रण अनुभाग के अधीन जुलाई- अगस्त में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने का दावा किया गया था। इसके तहत ग्राम स्वास्थ्य समितियों के माध्यम से एंटी लार्वा छिड़कांव, सफाई आदि के कार्य कराए जाने अनिवार्य है। मगर ग्राम पंचायत स्तर पर यह समितियां सक्रिय ही नहीं है। कई ग्राम पंचायतों में धन उपलब्ध होने के बाद भी छिड़काव आदि के उपकरण एवं सामग्री ही नहीं खरीदे गए हैं। स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग इसका सत्यापन भी नहीं कराता है।
विज्ञापन


डेंगू के मरीजों को मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। सभी सीएचसी, पीएचसी पर इलाज की पुख्ता व्यवस्था की गई है। गांवों में संक्रामक रोग विभाग व मलेरिया विभाग की टीमें आवश्यक उपाय कर रही हैं। लोगों को मच्छरदानी लगाकर सोना चाहिए।

-डॉ. आरएस दुबे, सीएमओ

ऐसे करें डेंगू से बचाव

- मच्छरदानी का उपयोग करें
- घर में या आसपास पानी जमा न होने दें

- कूलर का पानी रोज बदलें
- पूरे बाजू के कपड़े पहनें
- मच्छर से बचने वाले रिप्लेंट या कॉयल का प्रयोग करें

- पेड़ पौधों के पास जाएं या घर के बाहर निकलें तो शरीर को ढक कर जूते मोजे पहन कर निकलें

- पानी की टंकी को ढक कर रखें

- कीटनाशक और लार्वानाशक दवाइयों का छिड़काव करें

- अपने घर के आसपास साफ सफाई बनाए रखने में जागरुकता फैलाएं

- स्वस्थ खान पान वाली जीवनशैली अपनाएं, जिससे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अच्छी बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें