संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। ग्राम सभा ढोढ़री गांव में एक युवक को डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में दौरा कर संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए उपाय बता रही है।
वहीं सोमवार को एडीओ पंचायत गौर के निर्देश पर सफाई कर्मियों की टीम गांव में पहुंचकर नालियों में दवा छिड़काव के साथ सड़कों की साफ-सफाई की।
एडीओ पंचायत श्याम बिहारी एवं सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बजरंगी ने बताया कि ढोढ़री गांव निवासी प्रदीप कुमार पांडेय का 18 वर्षीय बेटा उमंग पांडेय को डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।
एडीओ पंचायत श्याम बिहारी ने बताया कि सभी सफाई कर्मचारियों को िर्देश दिए गए हैं कि जिनकी ड्यूटी गांवों में लगाई गई है, वह गांव की साफ-सफाई व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखें।
उन्होंने का कि शिकायत आने पर संबंधित सफाई कर्मी की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अनावश्यक रूप से कोई भी सफाई कर्मी ब्लॉक मुख्यालय या कार्यालय का चक्कर न लगाएं।स