फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कप्तानगंज क्षेत्र के गौरा क्रय केंद्र पर गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसानों ने किया प्रद? - फोटो : BASTI
विज्ञापन
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किया प्रदर्शन
विज्ञापन

महराजगंज। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने से नाराज किसानों ने रविवार सुबह क्षेत्र के गौरा गांव स्थित क्रय केंद्र पर तौल बंद कराकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज किसानों को मिलकर्मी व अधिकारी दिनभर मनाने में जुटे रहे।
कप्तानगंज ब्लॉक के गौरा गांव में रुधौली चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र बनाया गया है। खजुहा, गौरा, महुआ, रानीपुर, रमवापुर, बनकटा, गड़हा गौतम, विश्नोहरपुर, पिलखाव सहित 14 गांवों के किसानों के गन्ने की तौल की जाती है। किसानों का आरोप है कि मिल की ओर से 13 जनवरी 2022 के बाद से गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया। स्थानीय रघुनाथ चौधरी, दिनेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, संदीप चौधरी, भोलानाथ त्रिपाठी सहित दर्जन किसान रविवार सुबह क्रय केंद्र पहुंचे और तौल बंद करा दिया। किसान तौल स्थल पर धरना देने लगे। किसानों ने बताया ककि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान न होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये न मिलने से दूसरी फसल की बुवाई के लिए पूंजी नहीं जुटा पा रहे हैं। इस बारे में कई बार मिल अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। कांटा बाबूराम सेवक पांडये ने तौल बंद होने की सूचना मिल प्रबंधन को दिया। मौके पर पहुंचे मिल केन मैनेजर रघुवंश कुमार राव और सीडीओ रणजीत सिंह ने किसानों से बातचीत का प्रयास किया। किसान भुगतान की मांग पर अड़े रहे। मिल अधिकारियों ने उन्हें 15 जनवरी तक हर हाल में भुगतान का आश्वासन दिया, तब जाकर गन्ने की तौल शुरू हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें