फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस की टक्कर से पोल तोड़ते हुए एंबुलेंस पलटी, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की टक्कर से पोल तोड़ते हुए एंबुलेंस पलटी, चार घायल
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हाईवे पर पुरानी बस्ती थाने के हड़िया फ्लाईओवर पर रविवार तड़के चार बजे असम से शव लेकर पंजाब जा रही एंबुलेंस में बस ने पीछे से टक्कर मार दी। एंबुलेंस बिजली के पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को दूसरी एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही पलटी एंबुलेंस को सीधा करवाकर पास के पेट्रोलपंप पर सुरक्षित करवाया।
पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले मेजर सिंह ट्रक चालक थे। वह ट्रक पर सामान लादकर अरुणांचल प्रदेश जा रहे थे। 13 दिसंबर की रात असम के निकट एक ढाबे पर उन्होंने गाड़ी खड़ी की थी। अचानक सीने में दर्द होने के बाद मेजर सिंह (45 वर्ष) की मौत हो गई थी। उनके भाई राज सिंह पंजाब के मोजापुर जिले के साउथ सिटी सिविल लाइंस के मंदीप सिंह की एंबुलेंस लेकर शव लाने के लिए असम गए थे। वहां से पोस्टमार्टम कराकर मेजर सिंह के शव को लेकर चार लोग वापस पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को तड़के चार बजे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया फ्लाई ओवर के निकट पीछे से तेज रफ्तार से आई एक बस ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाडर पर लगे पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में मंदीप सिंह (40), कमल सिंह( 42) भटिंडा, राज सिंह (38), काका सिंह ( 44) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई टीम के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

घायलों को एंबुलेंस से इलाज के जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने लखनऊ के लिये रेफर कर दिया। सेप्टी मैनेजर श्याम अवतार शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल चारों लोगों को रेफर करने के बाद दो एम्बुलेंस के माध्यम से लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें